2030 तक ग्लोबली 27 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी Nissan

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2023 - 01:36 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Nissan 2030 तक 27 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी। इन गाड़ियों को ग्लोबली पेश किया जाएगा, जिनमें 19 प्योर ईवी होंगी। इसके अलावा बीते दिनो कंपनी ने लास वेगास में न्यू जेनरेशन निसान लीफ ईवी को भी अनवील किया है।

Nissan Logo Wallpapers - Top Free Nissan Logo Backgrounds - WallpaperAccess

इन नई इलेक्ट्रिक कार्स को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई है, उनके अनुसार इन इलेक्ट्रिक कारों में क्रॉसओवर कूप, एक परफार्मेंस सेडान और CMF-EVआर्किटेक्चर पर बेस्ड एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भी शामिल होगी। इन नए इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा निसान सॉलिड-बैटरी टेक्नॉलाजी पर भी काम कर रही है। इसकी मदद से वाहन आसानी से काफी लंबी दूरी तय करने में सक्षम होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News