2024 में मारुति सुज़ुकी ला रही है तीन नई गाड़ियां
punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2023 - 11:35 AM (IST)
ऑटो डेस्क: मारुति सुजुकी 2024 में भारतीय बाज़ार में तीन नई कारें और एसयूवी लाएगी। इसमें नई तीसरी पीढ़ी की स्विफ्ट, नई डिजायर और मारुति का पहला इलेक्ट्रिक वाहन ईवीएक्स एसयूवी शामिल है।
नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट-
चौथी पीढ़ी की मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक को 2024 की शुरूआत में लॉन्च करने वाली है। इस मॉडल को पहले टोक्यो मोटर शो में अनवील किया गया था और भारत में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। अपकमिंग स्विफ्ट में नया Z-सीरीज़ इंजन मिल सकता है।
नई मारुति सुजुकी डिजायर-
स्विफ्ट के बाद मिड 2024 में नई मारुति सुजुकी डिजायर को भारत करने की उम्मीद है। मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट के साथ नए 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन (कोडनेम Z12) के साथ-साथ इसके मैनुअल, स्वचालित और सीएनजी विकल्पों को भी साझा करेगी। उम्मीद है कि 2023 की तरह ही यह सेडान 2024 की भी बेस्ट सेलिंग कार होगी।
मारुति सुजुकी ईवीएक्स एसयूवी-
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, ईवीएक्स, अगले साल के अंत में भारत आएगी। इस ऑल-इलेक्ट्रिक मिडसाइज़ एसयूवी को 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। उम्मीद है कि इसमें 2 बैटरीपैक मिलने की संभावना है। इसकी अनुमानित कीमत 23 लाख से 25 लाख के बीच की हो सकती है।
