जानिए सेल्स के मामले में टू-व्हीलर कंपनियों के लिए कैसा रहा मार्च 2023

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 05:07 PM (IST)

ऑटो डेस्क: दो-पहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2023 में हुई सेल्स के लिए आंकड़े जारी किए हैं। इस लिस्ट में हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएसस, सुज़ुकी जैसी कंपनियों का नाम शामिल है। डिटेल में जानते हैं कि कौन सी कंपनी ने मार्च में कितने यूनिट सेल किए हैं-

PunjabKesari

हीरो मोटोकॉर्प-

हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च 2023 में 5 लाख से ज्यादा यूनिट सेल किए हैं। फरवरी 2023 में 3,82,317 यूनिट्स बिके थे। साथ ही यह भी बता दें कि निरंजन गुप्ता को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त किया गया है, जो 1 मई से पदभार संभालेंगे।

PunjabKesari

टीवीएस मोटर कंपनी- 

टीवीएस मोटर कंपनी ने मार्च 2023 में 39% ग्रोथ दर्ज की है। जबकि फरवरी 2023 में 1,73,198 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

PunjabKesari

सुजुकी-

सुज़ुकी ने फरवरी 2023 में 23.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 58,992 इकाइयां सेल की हैं। जबकि पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 50,734 यूनिट्स का था। जानकारी के लिए बता दें Suzuki ने हाल ही में अपने पूरे स्कूटर लाइन-अप को OBD-2 मानदंडों को पूरा करने के लिए अपडेट किया है।

PunjabKesari

रॉयल एनफील्ड-

रॉयल एनफील्ड की सेल्स की बात करें तो फरवरी 2023 की तुलना में मार्च 2023 में कंपनी का ग्राफ नीचे की तरफ गया है। मार्च में 7% की गिरावट के साथ रॉयल एनफील्ड ने 59,884 इकाइयों सेल की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News