महिंद्रा की यूरोपीय शाखा के नए चीफ एग्जीक्यूटिव होंगे गुरप्रताप बोपाराय

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 04:37 PM (IST)

ऑटो डेस्क: स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर गुरप्रताप बोपाराय को महिंद्रा एंड महिंद्रा के यूरोप ऑटोमोटिव डिवीजन का चीफ एग्जीक्यूटिव नियुक्त किया गया है। फिलहाल कंपनी ने कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन राजेश जेजुरिकर ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की है। महिंदा की इस यूरोपीय शाखा में Automobili Pininfarina और Peugeot Motorcycles जैसे ब्रांड शामिल हैं।

PunjabKesari

गुरप्रताप बोपाराय ने दिसंबर में SAVWI में से इस्तीफा दे दिया था। जानकारी के लिए आपको यह बता दें कि बोपाराय ने 2 अप्रैल, 2018 को स्कोडा ऑटो इंडिया के एमडी के रूप में इस पोज़िशन को संभाला था। जिसके बाद उन्होंने कई महत्पूर्ण काम किए। उन्होंने SAVWIPL का गठन करने के लिए 3VW समूह संस्थाओं - वोक्सवैगन इंडिया, स्कोडा ऑटो इंडिया और वोक्सवैगन ग्रुप सेल्स इंडिया को इक्ट्ठा किया। इसी के साथ उन्होंने VW ग्रुप की 1 बिलियन यूरो की 'इंडिया 2.0' स्ट्रैटिजी पर भी काम किया था।

इसके अलावा महिंद्रा की भारत के लिए अपकमिंग प्रोडक्ट्स की बात करें तो कंपनी नेक्सट जनरेशन स्कॉर्पियो, सेकेंड जेनरेशन की बोलेरो, 5-डोर थार और एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक और ईकेयूवी100 को पेश करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News