ग्राहक जल्द ही घर ला सकेंगे महिंद्रा XUV700, कंपनी ने कम किया वेटिंग पीरियड

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 02:09 PM (IST)

ऑटो डेस्क: महिंद्रा XUV700  कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद लोकप्रिय मॉडलों में से एक है। इस मॉडल पर काफी लंबा वेटिंग पीरियड मिल रहा था। डीलर्स के अनुसार इसमें अब कटौती कर दी गई है। सभी ट्रिम्स के लिए प्रतीक्षा अवधि अब घटकर 2 महीने से कम हो गई है।

PunjabKesari

महिंद्रा XUV700 के एंट्री-लेवल MX और AX3 की प्रतीक्षा अवधि अब लगभग एक महीने है। इसके टॉप रेंज-टॉपिंग AX7 और AX7 L की प्रतीक्षा अवधि 1-1.5 महीने तक है। वहीं मिड स्पेक AX5 के लिए वेटिंग पीरियड 1.5 महीने से थोड़ा ज़्यादा है।  

PunjabKesari

Mahindra XUV700 की कीमत 13.99 लाख-26.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसका सीधा मुकाबला Tata Harrier, Safari, MG Hector, Hector Plus, Hyundai Alcazar और Jeep Compass से है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News