एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में समय से पहले खिले फूल, 25 मार्च से खुलेगा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 05:38 PM (IST)

श्रीनगर : श्रीनगर के विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे ज़बरवन पहाड़ों  के दामन में बने एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में समय से पहले खिले फूलों का 25 मार्च से दीदार कर सकेंगे पर्यटक। कश्मीर का रंग बिरंगे फूलो से सजा हुआ यह बाग यू तो पूरे साल के लिए खुला रहता है। लेकिन जब ट्यूलिप के फूल खिलते हैं तो इस बाग में मानों चार चाँद लग जाते हंै। इस बगान में ट्यूलिप के साथ-साथ और भी कई प्रकार के फूल लगाए गए हैं।


इस साल हई कम बर्फबारी और ज्यादा गर्मी के चलते जहां सबको डर बना हुआ था। वहीं मौसम में आए सुहाने बदलाव से ट्यूलिप के फूलों की भरमार हो गई। हालांकि, एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आज से ही आम लोगों के लिए खोल दिया गया है , लेकिन औपचारिक तौर पर २५ मार्च से इस बाग के द्वार सब के लिए खोल दिए जाएंगे। पर्यटकों और स्थानीय लोगो को यहाँ पर रंग-बिरंगे फूलों के बीच समय बीतने का न्यौता दिया जाएगा। आमतौर पर यह बाग अप्रैल से शुरू होने वाले स्प्रिंग फेस्टिवल के साथ की खुलता था लेकिन इस बार पर्यटन सीजन के एक हफ्ते पहले ही इसकी शुरूआत हो गई है। बता दें कि 120 एकड़ पर फैले एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में लगे 75 किस्मों के 15 लाख से ज्यादा टयूलिप फूल यहां आने वालों का रिझाते हैं।


पिछले साल जहाँ इस बाग में 13 लाख टयूलिप खिले थे वही इस बार 15 लाख टयूलिप लगाए गए हैं। रंग बिरंगे टयूलिप के यह फूल आम तौर पर अप्रैल के महीने में खिलते है। इस बार पर्यटकों को रिझाने के लिए यहाँ ऐसे तीन लाख नए टयूलिप लगाए गए जो ठंड में ही खिलने शुरू हो जाते हंै। उम्मीद की जा रही है कि इस बार पांच लाख से जायदा पर्यटक बाग को देखने आएंगे और बाग को बढ़ावा देने के लिए पांच करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News