कोलकाता में मां दुर्गा को पहनाई 6.5 करोड़ रुपए की साड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2017 - 12:38 AM (IST)

कोलकाता: दुर्गा पूजा पर इस बार कोलकाता में लंदन ब्रिज, बिग बेन, लंदन आई और बकिंघम पैलेस तक दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं बकिंघम पैलेस में तो मां दुर्गा को प्योर गोल्ड से बनी डिजाइनर साड़ी भी पहनाई गई है। 

इस साड़ी को बनाने में 22 कैरेट का 22 किलो सोना इस्तेमाल हुआ। इसकी कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपए है। साड़ी में फूल-पत्तियों के अलावा मोर की एम्ब्रॉयडरी की गई है। मीनाकारी वर्क के अलावा इसमें जैम स्टोन का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है। 50 कलाकारों ने अढ़ाई महीने में इस साड़ी को बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News