पाकिस्तान ने मजार के बहाने भारतीय सीमा पर फहराया विशालकाय झंडा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2018 - 08:30 PM (IST)

श्रीनगर: पाकिस्तान भारतीय सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने अब भारतीय सीमा पर विशालकाय झंडा फहराया है। झंडा फहराने के लिए पाकिस्तानी सेना की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में भीड भी जुटाई गई।

पाकिस्तान भारतीय सीमा पर झंडा फहराने के लिए पिछले तीन महीनों से तैयारी कर रहा ​था। तीन महीने पहले बॉर्डर पर तिरपाल लगाकर झंडे को फहराने का इंतजाम शुरू किया गया था। जब भारतीय सुरक्षा बलों ने इस बारे में उनसे पूछा तो कहा गया कि वे किसी पीर बाबा की समाधि स्थापित कर रहे हैं। तिरपाल के पीछे उसी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी की आड़ में पाकिस्तान ने यहां झंडा फहराने के लिए टावर बनाए।

पाकिस्तानी रेंजरों ने इस टावर पर 24 फुट चौड़ा व 36 फुट लंबा पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया है। झंडा फहराने के लिए विशेष तौर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीमवर्ती इलाके में बसे लोगों को बुलाया गया था। ध्वजारोहण की रस्म पाकिस्तान के कोर कमांडेट के लेफ्टिनेंट जनरल शेर अफगन इलाली ने निभाई। इस मौके पर पाकिस्तान के प्रमुख कलाकारों जस्सा लायलपुरी और फातिमा ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News