एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 02:47 PM (IST)

नई दिल्ली: पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की बड़ी खबरें।

मैजेंटा लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, केजरीवाल नहीं लेंगे हिस्सा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली मेट्रो के नवनिर्मित मैजेंटा लाइन खंड के उद्घाटन का हिस्सा नहीं बनेंगे। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैजेंटा लाइन मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे।

हिमाचल में 'राम' राज, जय राम जीते CM की रेस
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरकार सस्पेंस खत्म हो ही गया है। मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक जय राम ठाकुर ही सूबे के 13वें नए मुख्यमंत्री होंगे। वह लगातार 5वीं बार विधायक चुने गए हैं।


चारा घोटालाः लालू बने कैदी नंबर 3351, जेल में ऐसे गुजरी रात
बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट ने शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है। दोषी घोषित करने के उपरान्त ही उन्हें रांची के बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है।


बदरुद्दीन अजमल ने ठुकराया सुषमा का ऑफर, कहा नहीं देंगे BJP को समर्थन
ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने संयुक्त राष्ट्र में यरुशलम के मुद्दे पर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ वोट देने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। अजमल के ट्वीट के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें जवाब में कहा कि शुक्रिया आप हमारे लिए वोट दीजिएगा।


चीन ने फिर किया हैरान, सेना में शामिल किया दुनिया का ये सबसे बड़ा विमान
जल और थल पर उड़ान भरने में सक्षम चीन के घरेलू निर्मित विशालकाय उभयचर विमान की आज दक्षिणी चीनी समुद्र से पहली उड़ान सफल रही और इससे चीनी सेना की क्षमता में जबरदस्त इजाफा हो गया है।


शेल कंपनियों पर मोदी सरकार का एक और एक्शन, अब नहीं बेच पाएंगी प्रॉपर्टी
मोदी सरकार समय-समय पर शेल कंपनियों पर सख्त होती जा रहा ही है । इन कंपनियों पर सरकार एक और एक्शन लेने की तैयारी कर रही है जिसके तहत कंपनियां अपनी प्रॉपर्टी  बेच नहीं पाएगी।


चयनकर्ताओं ने किया साफ -2019 वर्ल्‍ड कप में महेंद्र सिंह धोनी की जगह पक्‍की
क्रिकेट चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने आज यहां साफ किया कि विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी 2019 में होने वाले विश्व कप तक टीम का हिस्सा रहेंगे क्योंकि जिन युवा विकेटकीपरों को टीम में आजमाया गया उनका प्रदर्शन इस पूर्व कप्तान के आस-पास भी नहीं है।


सहवाग ने ट्विटर पर शेयर की 'रीयल हीरो' की फोटो, बताई सारी कहानी
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग अक्सर ही सोशल साइट के जरीए अपने फैंस के साथ सम्पर्क बनाए रखते है। उनके ट्वीट बहुत ही मजेदार होते है और फैंस उनके ट्वीट का बेसर्बी से इंतजार करते है। हाल ही में उन्होंने रविवार को ट्विटर पर अपने 'हीरो' से मिलवाया है।


शिल्पा शेट्टी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने पर मांगी माफी, कमेंट से हुआ था हंगामा
बॉलीवुड एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी और एक्टर सलमान खान के खिलाफ बीते दिनों दिल्ली के गांधी नगर थाने में FIR दर्ज करवाई गई है। ये FIR एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन ने करवाई।


शादी के बाद इस फ्लैट में रहेंगे विराट- अनुष्का, हुआ खुलासा
बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का और विराट हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दरअसल, ये दोनों दिल्ली में रिसेप्शन करने के बाद मुंबई आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News