भारत ने अमेरिका से खरीदे समुद्री निगरानी विमान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2016 - 10:06 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत ने अमेरिका से एक अरब डॉलर की लागत से लंबी दूरी के चार और समुद्री निगरानी विमान पी-8 आई की खरीद के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। भारत के पास पहले से ही 8 पी-8 आई विमान हैं। 
 
सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल की समिति ने समुद्र की गहराइयों में पनडुब्बियों को मार गिराने वाले इन विमानों की खरीद को इस महीने के शुरू में मंजूरी दी थी। भारतीय नौसेना ने पहले इस तरह के 8 विमान 2.1 अरब डालर की लागत से खरीदे थे। यह समझौता 2009 में हुआ था और नौसेना को ये विमान 2013 में मिल गये थे।
 
इन विमानों का संचालन नौसेना के तमिलनाडु स्थित रजाली नौसैनिक अड्डे से किया जा रहा है। इन विमानों का इस्तेमाल लंबी दूरी की गश्त और बचाव तथा तलाशी अभियानों में किया जा रहा है। इन विमानों को पिछले सप्ताह लापता हुए वायुसेना के विमान एएन-32 की तलाशी के लिए भी लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News