बेटे के सामने हैवान पति ने 30 बार चाकू घोंपकर पत्नी को मार डाला, जानें क्यों

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 11:06 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक पति ने किसी और के साथ अफेयर के शक में अपनी पत्नी पर 25 बार वार कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने के लिए बेटा आया तो उसे भी नहीं बख्शा। आरोपी ने बेटे पर भी चाकू से हमला कर दिया।  गंभीर रूप से घायल हुए बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्नी पर करता था शक
विनोद बिष्ट को यह शक था कि उसकी पत्नी के किसी से रिश्ते हैं। इस बात को लेकर वह कुछ परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि कई बार उसकी इसके पहले भी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। घटनास्थल पर मौजूद लोग भी आपस में यह यही चर्चा कर रहे थे कि इनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार सुबह भी किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद पत्नी रेखा पर उसके पति विनोद ने दिलशाद गार्डन के ब्लॉक 4 स्थित अपने घर में आज तड़के कई बार चाकू से वार किया। डीसीपी शाहदरा नुपूर प्रसाद ने बताया कि आरोपी एक बारात घर का प्रबंधक है। वह फरार है। उसे पकडऩे की कोशिश की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News