पति के थे दूसरी महिला से अवैध संबंध, पत्नी ने गुस्से में जिंदा जलाया!

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2015 - 01:11 PM (IST)

नमाक्कल: तमिलनाडु के नमाक्कल में एक महिला द्वारा अपने पति और उसकी प्रेमिका को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों 60 फीसदी झुलस गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय पी.राजा और 29 वर्षीय पुष्पावति का आपस में चक्कर चल रहा था। दोनों एक ही गांव के थे। राजा येलरपट्टी में खेती करता है। 

पुलिस के मुताबिक, कुछ साल पहले राजा ने 30 वर्षीय कला से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। फिर राजा के पुष्पावति से अवैध संबंध हो गए। जब हाल ही में कला को पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला, तो दोनों में अकसर झगड़े होने लगे। रविवार को जब राजा अपनी प्रेमिका पुष्पावति के घर गया। इस बात की भनक लगने पर कला ने पुष्पावति के घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर खिड़की में से केरोसिन डाल दिया और माचिस से आग लगा दी। 

राजा और पुष्पावति के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला और दोनों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कला की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News