ट्रंप फैमिली में नए मेहमान की तैयारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 11:38 AM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर दादा बनने जा रहे हैं। इससे पहले उनके आठ नाती-पोते हैं। ट्रंप के बेटे एरिक ने ट्वीट के जरिए घोषणा की कि वह और उनकी पत्नी लारा अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं जो सितंबर में आने वाला है। 


न्यूयॉर्क में रहने वाले एरिक ने कहा,‘‘यह शानदार साल है’’ और उन्हें सितंबर में अपने बेटे का इंतजार है। राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपना कारोबार बेटे एरिक और उसके भाई डॉन को सौंप दिया था। दोनों भाई और उनकी बहन इवांका ट्रंप की पहली शादी से हैं। डॉन के पांच बच्चे हैं जबकि इवांका के तीन बच्चे हैं।
 

 


डोनाल्ड ट्रंप ने तीन शादियां की हैं। ट्रंप की पहली शादी साल 1977 में इवियाना से हुई थी। कुछ सालों बाद दोनों में बात नहीं बनी और 1992 में तलाक हो गया। कुछ अमरीकी रिपोर्टस के मुतााबिक ट्रंप और इवियाना की शादी की टूटने वजह मारला मैपल्स थी,जिसका ट्रंप के साथ अफेयर चल रहा था। हालांकि ट्रंप इस मुद्दे पर हमेशा बचते दिखे। इवियाना से तलाक के बाद ट्रंप ने मारला मैपल्स से शादी कर ली। मारला मैपल्स अमरीकी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक टीवी पर्सनैलिटी भी थी। दोनों के शादी 6 साल तक चली और 1999 में तलाक हो गया।

इसके बाद ट्रंप का कई लड़कियों के साथ नाम जुडा लेकिन ट्रंप ने शादी साल 2005 में की। साल 2005 में ट्रंप ने मेलानिया के साथ की। मेलानिया एक मशहूर मॉडल रह चुकी हैं और उनका अमरीका में काफी नाम है। मेलानिया मॉडलिंग के साथ ज्वेलरी डिजाइन भी करती थी। ट्रंप और उनकी मौजूदा पत्नी मेलानिया ट्रंप की इकलौती संतान हैं बैरन ट्रंप हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News