Gangaur Puja: तन और धन से जुड़े सभी सुखों को पूरा करेंगे ये उपाय

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gangaur teej 2024: आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, ये दिन विशेष तौर पर शिव शक्ति को समर्पित है। इस तिथि को गणगौर तीज अथवा ईसर-गौर के नाम से जाना जाता है। करवाचौथ की तरह यह पर्व भी कुंवारी और विवाहिता महिलाओं के लिए खास है। वैसे तो यह त्यौहार राजस्थान का लोकपर्व है लेकिन मनभावन पति और अखण्ड सौभाग्य की कामना रखने वाली स्त्रियां इस दिन व्रत और पूजन करती हैं। इस दिवस की खासियत है की इसे 16 दिनों तक मनाया जाता है। राजस्थान में शादी के उपरांत आने वाला प्रथम गणगौर बहुत खास माना जाता है। न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पुरूषों के लिए भी तन, मन और धन से जुड़े सभी सुखों और कामनाओं को पूरा करने का अचूक अवसर है तो करें कुछ खास उपाय

 

Chaitra Navratri 3rd day: मां चंद्रघंटा दूर करेंगी आपकी कुंडली से मंगल दोष, आज करें ये अचूक उपाय

Matsya Jayanti: आइए पढ़ें, भगवान विष्णु के पहले अवतार की कथा

Gangaur Puja: तन और धन से जुड़े सभी सुखों को पूरा करेंगे ये उपाय

Gangaur: आज यहां दामाद रूप में पूजे जाएंगे भगवान शिव

आज का पंचांग- 11 अप्रैल, 2024

Shri Mata Vaishno Devi: मां वैष्णो देवी भवन पर चैत्र नवरात्रि के दो दिन में 69251 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Chaitra navratri: चिंतपूर्णी, ज्वालामुखी, बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा व नयना देवी के दर्शनों के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

आज का राशिफल 11 अप्रैल, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (11th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 11 अप्रैल - रातें दसों दिशाओं से कहेंगी अपनी कहानियां गीत हमारे प्यार के दोहराएंगी जवानियां

 Matsya Jayanti: आज इन 3 शुभ योगों में मनाई जाएगी मत्स्य जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Gangaur: माता पार्वती ने भगवान शिव से गुप्त रखकर किया था गणगौर, पढ़ें व्रत की पूरी जानकारी

  Mahatma Jyotiba Phule Jayanti: एक भूला-भटका समाज सुधारक ज्योतिराव फुले

PunjabKesari Gangaur Puja
देवी भागवत में कहा गया है, शिव की शक्ति देवी पार्वती का अभिषेक आम या गन्ने के रस से करने पर धन की देवी लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती को अपने अंग-संग रखा जा सकता है।

शिवपुराण में वर्णित है, लाल व सफेद आंकड़े के फूलों को भोले बाबा पर अर्पित करने से भोग व मोक्ष प्राप्त होता है।

PunjabKesari Gangaur Puja
देवी पार्वती को गाय माता के शुद्ध देसी घी का भोग लगा कर प्रसाद रूप में बांट देना चाहिए अथवा दान भी किया जा सकता है। ऐसा करने से असाध्य रोगों पर विजय पाई जा सकती है।

शक्कर का भोग लगाने से उम्र लंबी होती है।

दूध अर्पित करने से व्यक्ति पीड़ा मुक्त होता है।

PunjabKesari gangaur main
मालपूआ शिव शक्ति को भोग लगाकर दान करने से विकट समस्याओं से राहत दिलवाता है।

भगवान शंकर को चमेली के फूलों का हार अर्पित करने से मनचाहे वाहन का स्वप्न पूर्ण होता है।
PunjabKesari gangaur
देवी भागवत के अनुसार, वेद पाठ का उच्चारण करने के साथ-साथ कर्पूर, अगरु (सुगंधित वनस्पति), केसर, कस्तूरी व कमल के जल से देवी पार्वती के स्वरूप को स्नान करवाने से किसी भी तरह के पाप का नाश होता है और जीवन के हर मुकाम में सफलता प्राप्त होती है।

माता पार्वती को केले का भोग लगाने के बाद दान कर दें, परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और पारिवारिक सदस्यों में प्रेम बना रहेगा। 

PunjabKesari Gangaur Puja


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News