भारत में 7 अप्रैल को लांच होगी ये शानदार कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 12:30 PM (IST)

जयपुरः लैम्बॉर्गिनी ने जिनेवा मोटर शो-2017 के दौरान हुराकेन के पावरफुल अवतार हुराकेन परफॉर्मेंट से पर्दा उठाया था। रफ्तार के मामले में यह पोर्शे 918 स्पाइडर और लैम्बॉर्गिनी की ही एवेंटाडोर एस को भी पीछे छोड़ सकती है। भारत में हुराकेन परफॉर्मेंट 7 अप्रैल को लांच होगी।

कीमत और इंजन
इसकी कीमत 4 करोड़ रुपए से ऊपर जा सकती है। मौजूदा हुराकेन की कीमत 2.99 करोड़ रुपए है, जो 3.89 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसमें 5.2 लीटर का वी10 इंजन दिया गया है। यह इंजन 640 पीएस की पावर ऑर 600 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार का इसका इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस है। इसकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है। 

2.9 सैकेंड में 100 की स्पीड
100 की रफ्तार पकडऩे में इस कार को केवल 2.9 सैकेंड का समय लगता है तो 200 की रफ्तार पाने में यह 8.9 सैकेंड का समय लेती है। इस कार की खास बात यह है कि यदि 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में ब्रेक लगाए जाएं तो यह 31 मीटर के दायरे में इसके पहिए थम जाएंगे।

कार की खास बातें
लैम्बॉर्गिनी हुराकेन परफॉर्मेंट के वजन को कम रखने के लिए इसे हाइब्रिड एल्यूमिनियम और कार्बन फाइबर फ्रेम पर तैयार किया गया है। इस में कम वजनी पर मजबूत एल्यूमिनियम पैनल का इस्तेमाल हुआ है, इस वजह से इसका वजन 40 किलोग्राम तक कम हुआ है। लैम्बॉर्गिनी ने इस कार में एक्टिव एयरोडायनामिक टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसके चलते कार की परफॉर्मेंस बढ़ी है। 

कार की रफ्तार की जांच करने के लिए इसे जर्मनी के 20 किलोमीटर तक फैले मशहूर रेस ट्रैक नॉर्डस्क्लिफ पर दौड़ाया गया। वहां इस कार ने ट्रैक का एक चक्कर 6 मिनट 52.01 सैकेंड में पूरा किया। समय के मामले में हुराकेन परफॉर्मेंट, पोर्शे 918 स्पाइडर से 5 सैकेंड और लैम्बॉर्गिनी एवेंटाडोर एस से 7 सैकेंड आगे रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News