रिकॉर्ड हाई पर शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाए 24 लाख करोड़

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 02:31 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार ने शुक्रवार को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान निफ्टी पहली बार 9900 के स्तर से ऊपर निकल गया है। शेयर बाजार में इस तेजी का फायदा निवेशकों के निवेश की बाजार वैल्यू पर भी पड़ा है। बाजार में आई तेजी का असर यह है कि बी.एस.ई. का मार्कीट कैप इस हफ्ते अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

निवेशकों ने कमाए 24 लाख करोड़
बी.एस.ई. के मार्कीट कैप में बढ़त पर नजर डालें तो ये साल निवेशकों के लिए कमाई का साल साबित हो रहा है। शुक्रवार के कारोबार खत्म होने तक लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्कीट कैप दिसंबर 2016 अंत से 24 लाख करोड़ रुपए बढ़ चुका है। दिसंबर 2016 के अंत तक बी.एस.ई. का मार्कीट कैप 106.23 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर था। वहीं शुक्रवार को मार्कीट कैप 130.17 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच गया। यानि साढे 6 महीने के दौरान मार्केट में निवेशकों का निवेश 23.94 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है।

ऑल टाइम हाई पर पहुंचा BSE का मार्कीट कैप
गुरुवार को कारोबार के दौरान बी.एस.ई. का मार्कीट कैप 131 लाख करोड़ रुपए के स्तर के पार पहुंच गया जो मार्कीट कैप का ऑलटाइम हाई है। बी.एस.ई. का मार्कीट कैप 27 जून को 124.88 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर था। ये मार्कीट कैप का पिछले एक महीने का न्यूनतन स्तर है। यानि एक महीने के दौरान मार्केट कैप में निवेश का मूल्य अधिकतम 6 लाख करोड़ तक बढ़ा। मार्कीट में इसी रिकॉर्ड तेजी की मदद से बी.एस.ई. को 2 लाख करोड़ डॉलर मार्कीट कैप वाले क्लब में शामिल होने में मदद मिली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News