कारों की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 2023-24 में बिकीं 39.5 लाख गाड़ियां

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 12:47 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने सोमवार को पिछले महीने के वाहन बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 39.48 लाख गाड़ियों की बिक्री दर्ज करते हुए सालाना आधार पर 8.45 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में 36.40 लाख कारें बिकी थीं। पिछले महीने 3.22 लाख कारों की बिक्री हासिल हुई है, जो 2023 मार्च की 3.43 लाख की तुलना में 6.17 प्रतिशत कम हैं।

12 महीने में बिके 1.75 करोड़ दोपहिया वाहन 

पिछले वित्त वर्ष में दोपहिया वाहनों की बिक्री 1.75 करोड़ रही है, जो वित्त वर्ष 2023 की 1.6 करोड़ की तुलना में 9.30 प्रतिशत बढ़ी है। वित्त वर्ष 2024 में ऑटो रिटेल में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें दोपहिया, तिपहिया, कार, ट्रैक्टर और कमर्शियल वाहन में क्रमशः 9 प्रतिशत, 49 प्रतिशत, 8.45 प्रतिशत, 8 प्रतिशत और 5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई। FADA ने कहा है कि इस दौरान तिपहिया, कार और ट्रैक्टर बिक्री ने रिकॉर्ड ऊंचाई तय की है।

बिक्री पर पड़ा लोकसभा चुनाव का असर 

पिछले महीने सभी वाहनों बिक्री में सालाना आधार पर 3.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। FADA के अनुसार, लोकसभा चुनाव के कारण कार, कमर्शियल वाहन और ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है।
हालांकि, इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि तिपहिया वाहन बिक्री में 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई और पहली बार सेगमेंट की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 9.12 प्रतिशत हो गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News