इस सप्‍ताह IPO से जुटाए जाएंगे 6,600 करोड़ रुपए

punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2017 - 01:28 PM (IST)

नई दिल्लीः इस सप्ताह तीन कंपनियों मैट्रीमनी.कॉम, कैपेसाइट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स तथा आई.सी.आई.सी.आई. लोम्बार्ड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आएंगे। इन आई.पी.ओ. से कुल 6,600 करोड़ रुपए जुटने की उम्मीद है। आनलाइन मैच मेकिंग पोर्टल मैट्रीमनी.कॉम का आई.पी.ओ. 11 सितंबर को खुलकर 13 सितंबर को बंद होगा। आई.पी.ओ. के तहत 130 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 37.67 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी।

कंपनी के आई.पी.ओ. से 500 करोड़ रुपए जुटने की उम्मीद है। आई.पी.ओ. के लिए मूल्य दायरा 983 से 985 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 226 करोड़ रुपये जुटाए थे।  इंजीनियरिंग कंपनी कैपेसाइट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स का आई.पी.ओ. 13 सितंबर को खुलकर 15 सितंबर को बंद होगा। आई.पी.ओ. के लिए मूल्य दायरा 245 से 250 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी को आई.पी.ओ. से 400 करोड़ रुपए जुटने की उम्मीद है। इसी के साथ आई.सी.आई.सी.आई. लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के आई.पी.ओ. के लिए मूल्य दायरा 651 से 661 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इस आई.पी.ओ. से 5,700 करोड़ रुपए जुटने की उम्मीद है। यह किसी साधारण बीमा कंपनी का पहला निर्गम होगा। आई.पी.ओ. 15 सितंबर को खुलकर 19 सितंबर को बंद होगा। इस साल अभी तक 19 कंपनियों के आई.पी.ओ. आए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News