बार डांसर ने लगाया पिता-पुत्र पर रेप का आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2015 - 05:45 PM (IST)

वाराणसी: यूपी के चंदौली के एक शख्स और उसके पिता पर बार बाला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किसी तरह उनके चंगुल से छूटी पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया की वह मुंबई में अपने पिता के साथ रहती थी। गरीबी की वजह से उसको बार में डांसर की नौकरी करनी पड़ी। वहीं पर उसे चंदौली के रहने वाले असलम ने प्रेम जाल में फंसा लिया।

लेकिन मुंबई में बार डांसर बंद होने से उसकी हालत और खराब हो गई। तो अनवर उसे शादी का वादा करके चंदौली लेकर आ गया। लेकिन यहां आते ही अनवर पूरी तरह बदल गया। उसने आरोप लगाया कि अनवर और उसके पिता ने कई बार रेप किया और उसकी हालत जानवर से भी बदतर कर दी। कुछ दिनों बाद उसे सकलडीहा के एक ओरवा गांव के अपने मकान में बंद कर दिया। जहां वो किसी तरह से छूट कर 100 नंबर पर फोन मिलाकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दोनों आरोपी अभी तक फरार हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News