Por''nStar Martini: गूगल पर ट्रेंड कर रही ''पॉ''र्न स्टार मार्टिनी'', जानिए क्यों सबसे ज्यादा किया गया सर्च

punjabkesari.in Thursday, Mar 13, 2025 - 05:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गूगल की हालिया रिपोर्ट में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए कीवर्ड्स की लिस्ट में एक नाम खासा चर्चा में रहा— 'पॉर्न स्टार मार्टिनी'। इस दिलचस्प नाम ने भारतीयों की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है और लोग इसके बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते हैं।

क्या है पॉर्न स्टार मार्टिनी?

पोर्न स्टार मार्टिनी एक लोकप्रिय कॉकटेल है, जिसे 2002 में ब्रिटेन के बार मालिक डगलस अन्क्रा ने पहली बार तैयार किया था। यह कॉकटेल अपने वनीला फ्लेवर्ड वोदका, पैशन फ्रूट लिकर, पैशन फ्रूट प्यूरी, नींबू रस और स्पार्कलिंग वाइन के अनोखे मिश्रण के लिए मशहूर है।

गूगल पर क्यों हो रही है इसकी चर्चा?

गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, 'How to drink Porn Star Martini' भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए "How to" कैटेगरी के टॉप टॉपिक्स में से एक रहा। इससे साफ जाहिर होता है कि भारतीयों की इस ड्रिंक को लेकर खास दिलचस्पी है।

इस ड्रिंक के नाम पर क्यों हुआ विवाद?

इस कॉकटेल का नाम शुरू से ही विवादों में रहा है। कुछ लोगों का मानना था कि यह नाम पोर्न इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए रखा गया था। 2019 में ब्रिटेन की एक बड़ी कंपनी ने इसका नाम बदलकर 'पैशन स्टार मार्टिनी' कर दिया, लेकिन इसके फाउंडर डगलस अन्क्रा का कहना था कि यह बस एक स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट ड्रिंक को दर्शाने के लिए था।

पॉर्न स्टार मार्टिनी पीने का सही तरीका

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस ड्रिंक को पीने के लिए कुछ खास स्टेप्स फॉलो किए जाते हैं:

  1. सबसे पहले पैशन फ्रूट का बीज रहित टुकड़ा खाया जाता है।

  2. इसके बाद कॉकटेल की एक घूंट ली जाती है।

  3. अंत में स्पार्कलिंग वाइन का एक शॉट लिया जाता है, जिससे टेस्ट बैलेंस बना रहता है।

भारतीयों ने भी किया ट्राई, पर कर रहे गलती!

भारत में बहुत से लोग इस ड्रिंक को गलत तरीके से पी रहे हैं। कई लोग अलग से परोसी गई स्पार्कलिंग वाइन को सीधे कॉकटेल में मिला देते हैं, जबकि असल में इसे अलग से पीने का रिवाज है। इसे तय स्टेप्स के साथ पीने से ही इसका असली स्वाद मिलता है।

ब्रिटेन में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली कॉकटेल

पॉर्न स्टार मार्टिनी ब्रिटेन में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली कॉकटेल बन चुकी है और अब यह भारत समेत कई देशों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है, खासकर युवा वर्ग के बीच।

गूगल सर्च से पता चला भारतीयों का टेस्ट

गूगल की रिपोर्ट बताती है कि भारतीयों की पसंद सिर्फ पारंपरिक व्यंजनों तक सीमित नहीं है। वे नई-नई चीजों को भी आजमाने और उनके बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं, खासकर जब बात इंटरनेशनल फूड और ड्रिंक्स की हो।

पोर्न स्टार मार्टिनी की लोकप्रियता का राज

  1. इसका अनोखा स्वाद और शानदार प्रेजेंटेशन।

  2. इसके नाम के कारण लोगों में इसे लेकर जिज्ञासा।

  3. सोशल मीडिया और गूगल पर इसकी ट्रेंडिंग सर्च।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News