Encounter in Delhi: हिमांशु भाऊ गैंग का शार्प शूटर और नाबालिग दबोचे, पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरफ्तार
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 11:16 AM (IST)
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शाहबाद डेयरी इलाके में बड़ी कार्रवाई की है। मुठभेड़ के बाद कुख्यात हिमांशु भाऊ गिरोह के 2 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें एक शार्प शूटर और एक नाबालिग शामिल है।
इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ रोहिणी के सेक्टर 29 के पास तब हुई जब एक पुलिस टीम ने स्कूटर पर खेड़ा खुर्द की ओर से आ रहे दो लोग को रुकने का इशारा किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा गोली चलाने के बाद जवाबी कार्रवाई की गई और कुछ देर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। अधिकारी ने कहा कि दोनों संदिग्ध कथित तौर पर हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़े हुए हैं।
