Delhi weather update: दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 27°C, मध्यम श्रेणी में हवा, 11 सितंबर से बारिश के आसार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 10:31 AM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है वहीं वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। अन्य मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। 

वहीं, लोधी रोड में यह 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। रिज में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है जबकि आया नगर में यह 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

मौसम कार्यालय ने बताया कि 11 सितंबर से हल्की बारिश होने की संभावना है और दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। 

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News