झारखंड बोर्ड ने जारी किया परिणाम, 10वीं में 92.19 और 12वीं में 92.25 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 04:01 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की है। 10वीं में 92.19 प्रतिशत और 12वीं में 92.25 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षाओं में भाग लिया है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
jac.jharkhand.gov.in
jac.nic.in
jacresults.com
jharresults.nic.in
बता दें, इस साल कक्षा 10वीं में 92.19% मैट्रिक के परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं इंटर साइंस में 92. 25% में छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। इस साल मैट्रिक में 3 लाख 99 हजार 920 परीक्षार्थी, जबकि इंटर साइंस स्ट्रीम में 66 हजार 304 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में में फर्स्ट डिविजन से 2 लाख 25 हजार 845 छात्र, सेकेंड डिविजन से 1लाख 24 हजार 33120 छात्र और थर्ड डिविजन से 23 हजार 524 छात्रों ने सफलता हासिल की है। 10वीं में पास प्रतिशत: 92.19% फीसदी रहा।
Jharkhand Board 10th 12th Result 2022: 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी
झारखंड बोर्ड ने कक्षा 12वीं साइंस का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 92.25 फीसदी छात्र पास हुए हैं। परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं में से 54,768 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गएं हैं। वहीं, 5,117 द्वीतीय श्रेणी में पास हुए हैं। इस बार की परीक्षाओं के लिए 66,000 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। जानकारी के मुताबिक झारखंड बोर्ड की ओर से 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट का ऐलान बाद में होगा। 12वीं में साइंस पास प्रतिशत: 92.25% रहा।
JAC 10th Result 2022: इन स्टेप्स पर चेक कर सकेंगे परिणाम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in. पर जाएं।
- होम पेज पर जाकर "JAC 10th Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें। रिजल्ट आपके सामने होगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
यहां क्लिक कर चेक करें परिणाम
झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक
झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर लगी रोक हटाई गई

बदायूं: ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर से हुई बाइक सवार मां-बेटे की मौत: न पुलिस पहुंची न एम्बुलेंस... सीमा विवाद में उलझा रहा मामला

प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, पीड़ित बोला-1 करोड़ की फिरौती नहीं देने के लिए किया हमला

नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस