‘भाजपा सरकारें शानदार ढंग से काम कर रही हैं’

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2016 - 08:29 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यों में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने ‘शानदार ढंग’ से लोगों की सेवाएं की हैं और पार्टी को अपने मेहनती मुख्यमंत्रियों पर गर्व है।  प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ भाजपा की स्थापना दिवस पर मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताआें को सलाम करता हूं जिन्होंने हमेशा भाजपा की सेवा उत्साह और समर्पण के साथ की। ’’
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘ भारत के लिए अपने प्रेम और देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता से कार्यकर्ताआें की पीढिय़ों ने अपना जीवन पार्टी के लिए समर्पित कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से अरुणाचल प्रदेश तक लोगों ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है और भाजपा को उनके सपनों को पूरा करने वाली पार्टी के रूप में देखा है।   
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां भी भाजपा ने सरकार बनाई है, उन्होंने शानदार ढंग से काम किया है और लोगों की अभूतपूर्व सेवा की है। भाजपा को कई राज्यों में अपने मेहनती मुख्यमंत्रियों पर गर्व है।  एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी शुभेच्छाएं सभी पार्टी कार्यकर्ताआें के लिए हैं जिन्होंने लोगों और समाज की सेवा करने और आकांक्षाआें को पूरा करने में नि:स्वार्थ भाव से सेवा की । ’’ 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News