नमक के प्रयोग से दूर करें ग्रह दोष, मिलेगा अच्छा स्वास्थ्य और आर्थिक सफलता

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2016 - 02:02 PM (IST)

वास्तुनुसार नमक खाने को ही स्वादिष्ट नहीं बनाता अपितु इसके इस्तेमाल से जीवन को भी खुशहाल बनाया जा सकता है। नमक में अद्भुत शक्ति होने के कारण घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इसके प्रयोग से धन और स्वास्थ्य के साथ-साथ राहु-केतु के अशुभ प्रभाव भी नष्ट होते हैं।

 

- माना जाता है कि नमक का प्रयोग करके नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल नजर उतारने के लिए भी किया जाता है। पारिवारिक सदस्यों को नजर लगने पर एक चुटकी नमक उनके ऊपर से तीन बार घुमाने के बाद बाहर फेंक दें या पानी में बहा दें। ऐसा करने से नजर दोष समाप्त हो जाता है।

 

- वास्तुदोष को खत्म करने के लिए कांच की कटोरी में नमक डाल कर शौचालय और स्नान घर में रखें। नमक और कांच राहु की वस्तुएं होने के कारण उनके नकारात्मक प्रभाव को समाप्त करते हैं। राहु को नेगेटिव एनर्जी और कीट-कीटाणुओं का भी सूचक माना जाता है। ये घर के सुख, धन और स्वास्‍थ्य को प्रभाव‌ित करते हैं।

 

- कांच के पात्र में नमक डालकर घर के किसी भी कोने में रख दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। राहु, केतु की दशा या मन में बुरे व‌िचार अौर डर उत्पन्न होने पर यह उपाय लाभकारी सिद्ध होता है।

 

- टुकड़े वाले नमक को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर पोटली बनाकर घर के मेन गेट पर लटकाने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर सकती। व्यापार में प्रगति के लिए कार्यस्थल के मुख्य द्वार पर अौर लॉकर के ऊपर पोटली लटकाने से लाभ मिलता है।

 

- रात्रि से पूर्व पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर हाथ-पांव धोने से चिंताअों से छुटकारा मिलता है अौर अच्छी नींद आती है। राहु एवं केतु के अमंगल प्रभाव भी नष्ट होते हैं।

 

- घर में रॉक साल्ट लैंप रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। वास्तु के अनुसार इस उपाय से घरेलू जीवन में समन्वय अौर सुख-समृद्धि बढ़ती है। रोगों का भी नाश होता है।

 

- सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी से बच्चों को स्नान करवाने से नजर दोष अौर स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News