iPhone से भी पतला है भारत में लांच हुआ Sony का नया 4K टीवी

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2015 - 08:04 PM (IST)

जालंधर : सोनी इंडिया ने भारत में 4K व UHD रेंज में एंड्रायड स्मार्ट LED टीवी लांच कर दिए है। इसके साथ ही कंपनी ने दुनिया का सबसे पतला 4K LED टीवी (4.9mm पतला) का भी अनावरण किया है जो अगस्त में उपलब्ध होगा।

नए माॅडल रेंज में 43 इंच से 75 इंच और 5 नई सीरिज के साथ 13 माॅडल उपलब्ध हैं, जिनकी शुरूआती कीमत 69,900 है। सोनी एंड्रायड टीवी गूगल के आधिकारिक आॅप्रेटिंग सिस्टम एंड्रायड 5.0 पर चलता है और गूगल प्ले स्टोर पर टीवी एप्स भी उपलब्ध हैं। यह भारत में लांच हुआ पहला ऐसा स्मार्ट टीवी है जो एंड्रायड टीवी है। इसके साथ ही सोनी के इस टीवी में गूगल फीचर्स जैसे गूगल प्ले स्टोर, वाॅयस सर्च, गूगल काॅस्ट और सामान के साथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी। इसी के साथ सोनी के इन टीवी में ब्राविया एप के जरिए स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन भी मिलेगी।

सोनी का टाॅप 4K टीवी X9000C अगस्त में उपलब्ध होगा जिसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह टीवी महज 4.9mm पतला है यानी कि सोनी के अपने स्मार्टफोन Xperia Z3 और iPhone 6 से भी पतला। सोनी 55 और 65 वैरिएंट में इस रेंज के टीवी की पेशकश करेगा। गौरतलब है कि इसे पहली बार CES 2015 लाॅस वेगास में पेश किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News