लीक हुई iPhone 16 सीरीज की डिटेल्स, जानें क्या कुछ मिल सकता है खास

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 04:54 PM (IST)

गैजेट डेस्क: iPhone 16 सीरीज को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस साल के अंत तक इसे मार्केट में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इसकी iPhone 16 मॉडल्स की डमी फोटोज, बैटरी और कई दूसरी डिटेल्स सामने आई हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सितंबर में इसे लॉन्च किया जा सकता है।   

PunjabKesari

हाल में ही इस सीरीज की एक डमी तस्वीर सामने आई है। इसमें iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की तरह कैप्चर बटन मिल सकता है। वहीं रिपोर्ट्स में दावा है कि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max का स्क्रीन साइज iPhone 16 और iPhone 16 Plus से अलग होगा।

PunjabKesari

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo की जानकारी के मुताबिक, iPhone 16 में कंपनी 3,561mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं प्लस वेरिएंट में कंपनी 4006mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं iPhone 16 Pro में 3355mAh की बैटरी मिल सकती है। iPhone 16 Pro Max में 4676mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News