अनधिकृत निवेश सलाहकार सेवाएं: सेबी ने सांची रिसर्च पर दो साल का प्रतिबंध लगाया

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 10:32 PM (IST)

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को सांची रिसर्च पर अनधिकृत निवेश सलाहकार सेवाएं देने के लिए दो साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंध लगा दिया।

यह प्रतिबंध सांची रिसर्च के संचालक रामगोपाल सेठ पर भी लगाया गया है। साथ ही उन्हें तीन महीने के भीतर निवेशकों को लगभग 43 लाख रुपये वापस करने होंगे।

बाजार नियामक ने उन पर छह लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

सांची रिसर्च सेबी के पास पंजीकृत हुए बिना निवेशकों को निवेश सलाहकार सेवाएं दे रही थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News