सहेली के पति संग प्रेम करने का मिला खतरनाक अंजाम

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2015 - 03:51 PM (IST)

उदयपुर: उदयपुर के जालोर के बागोड़ा थाना क्षेत्र में सात बदमाशों ने एक लड़की की हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। बता दें कि इससे पहले 19 मई को इसके प्रेमी देवेन्द्र जांगू की भी हत्या कर दी गई थी। देवेन्द्र जांगू हत्या मामले में मृतक पूनम विश्नोई की एक मात्र चश्मदीद गवाह थी।

गौरतलब है कि पूनम ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए दो बार पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। वह गृहमंत्री तक से मिली थी। इसके बावजूद उसे सिर्फ 10 दिन गार्ड मुहैया कराए गए। बाद में पुलिस ने ऑन पेमेंट गार्ड देने की शर्त रख दी। पूनम अपने मृतक प्रेमी देवेन्द्र के घर में ही रह रही थी। पूनम की हत्या भी उसके पति प्रकाश की गैंग के बदमाशों ने की।

जांगुओं की ढाणी सेवड़ी निवासी भगवानाराम ने बताया कि वारदात बुधवार तड़के 3:30 बजे हुई। देवेन्द्र के पिता भगवान राम ने पूनम के पहले पति प्रकाश जाजूदा पुत्र हरिराम विश्नोई के रिश्तेदारों पर आरोप लगाया है, जिन्होंने देवेन्द्र की हत्या की थी।

मृतक देवेन्द्र जांगु के निम्बाहेड़ा में शराब के ठेके हैं। उसकी पत्नी पूनी उदयपुर में बीएसटीसी कर रही थी। पूनम की चार साल पहले प्रकाश जाजुदा (विश्नोई) से शादी हुई थी, जो मुंबई में ससुर के साथ अपना बिजनेस देखता है। वहीं पूनम दो साल पहले बीएसटीसी करने उदयपुर आई थी। जहां इसकी पूनी से मुलाकात हुई, पूनी ने भी वहीं एडमिशन लिया। दोनों एक साथ हॉस्टल में रहती थी और वहीं सहेलियां बनीं। इस दौरान पूनम की पूनी के पति देवेन्द्र से मुलाकात हुई और धीरे-धीरे पूनम और देवंद्र में प्यार हो गया। 

पत्नियों के जरिए प्रकाश और देवेन्द्र भी एक-दूसरे से परिचित थे। गर्भवती होने पर पूनी जब कुछ माह पहले गांव चली गई तो इधर, नजदीकियां बढती गई। और देवेन्द्र-पूनम ने एक साथ रहने के निश्चय कर लिया। वहीं कुछ समय बाद पूनम पर शक होने पर प्रकाश उसे मुम्बई ले गया। इस पर पूनम 31 मार्च को वहां से देवेन्द्र के साथ भाग गई। जिसके बाद प्रकाश ने मुम्बई में पूनम की थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

जब पुलिस को इन दोनों के ठिकाने का पता चला तो उन्होंने प्रकाश को जानकारी दी। 19 मई को देवेंद्र की हत्या हुई तो वहीं कुछ दिन बाद जब पूनम देवेंद्र को घर के बरामदे में सो रही थी तो इसी दौरान हथियारों से लैस कालूराम, मनोहरलाल,गोमाराम, बुधाराम, गणपतलाल, बाबूलाल और पूनमचंद ने घर पर धावा बोला। आरोपियों ने पूनम का पहले गला दबाया और फिर सिर पर हथियारों से वार कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर जिलेभर में नाकाबंदी कराई। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News