सगी बहनों ने बदल लिए एक-दूसरे के पति, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 11:59 AM (IST)

बीजिंगः कहते हैं प्यार अंधा होता है और इश्क में अंधा इंसान सही-गल व रिश्ते नाते सब भूल जाता है। ऐसा ही प्यार का एक अजीब मामला चीन में सामने आया है। यहा के हुनान शहर में 2 सगी बहनों की चाहत के जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। दरअस इन दोनों बहनों को एक-दूसरे के पति से प्यार हो गया है।

चीन के हुनान प्रांत में रहने वाले एक परिवार की छोटी लड़की की शादी हो गई लेकिन शादी के बाद उसका पति शहर से कहीं दूर काम करने चला गया। वहीं दूसरी ओर उसकी बड़ी बहन की शादी उस शहर में हो गई जहां छोटी बहन का पति काम करता है। शादी के बाद बड़ी बहन का पति छोटी बहन के शहर हुनाम आ गया। दोनों ही पति-पत्नी एक-दूसरे से अलग हो चुके थे।

बताया जा रहा है कि हालात ऐसे बन गए थे कि बड़ी बहन के शहर छोटी बहन का पति रहता था और छोटी बहन के शहर बड़ी बहन का पति। ऐसे में चोरी-छुपे वे एक-दूसरे से अपने-अपने शहरों में मिलने लगे। दोनों बहनों को अपनी ही बहन के पति से प्यार हो गया। एक दिन भंडाफोड़ हो गया। वे दोनों ही इस बात को लेकर स्पष्ट थीं कि उन्हें अपने पतियों से नहीं बल्कि एक-दूसरे के पतियों से प्यार है। अब दोनों अपने उन पतियों के साथ हैं जो एक जमाने में उनके जीजा लगते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News