सड़क पर टहलते दिखे 4 शेर, लोगों की थम गई सांसें (देखें वीडियो)

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 02:40 PM (IST)

सिडनीः सोशल मीडिया पर एक ऐेसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर लोगों की सांसें थम गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 शेर सड़क पर शान से टहलते हुए आगे बढ़ रहे हैं औेर उनके पीछे कारें धीरे-धीरे बढ़ रहीं हैं।

डराने और आश्चर्य में डालने वाला यह वीडियो सबसे पहले फेसबुक पर 'Lions Of Kruger Park And Sabi Sand' नाम के पेज पर शेयर किया गया। बाद में यह वीडियो वायरल होता गया। इस वीडियो को 20 लाख लोगों ने देखा और इस पर हजारों कमेंट किए गए। यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका के क्रुगर नेशनक पार्क (Kruger National Park) का है।

सिर्फ आधे मिनट के इस वीडियो में दिख रहा है कि जंगल का राजा कहे जाने वाले चार शेर कैसे एक व्यस्त सड़क पर कब्जा कर सकते हैं। शेरों के पीछे बढ़ती कारों की गति बहुत धीमी है। यह मानव बनाम जंगल का एक साफ उदाहरण है जिसमें जंगल अधिक ताकतवर साबित हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News