दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों का खोजी अभियान शुरू

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 01:04 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश की शुक्रवार सुबह एक खोजी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की एक गुप्त सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय रायफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के जवानों ने मिलकर शोपिंया के हेफ गांव में एक खोजी अभियान शुरू किया।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बल घर घर जाकर तलाशी ले रहे हैं और गांव में आने जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों का आमना सामना नहीं हुआ था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News