Kundli Tv- नवंबर के महीने में ये 4 राशि वाले भरेंगे उड़ान

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 11:50 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर हमने अपने से बढ़े-बूढ़ों को कहते सुना है कि हर व्यक्ति के जीवन में अच्छा-बुरा दोनों तरह का समय ज़रूर आता है। दुनिया में एेसा कोई इंसान नहीं है जिसकी लाइफ में या केवल अच्छा समय आया हो या केवल बुरा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार मानव जीवन पर ग्रहों की चाल और उसके परिवर्तन का बहुत असर होता है। जिसके कारण हमारे जीवन में आए-दिन कुछ न कुछ होता रहता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार ग्रहों की चाल में बदलाव के कारण ऐसे संयोग बन रहे हैं जिनसे नवंबर माह में कुछ राशियां अपने सपनों की तरफ उड़ान भर सकती है। इसके साथ नवंबर महीने में होने वाले चेंजस से 4 राशियों के रुके हुए काम पूरे होंगे वहीं इस माह में इन्हें कोई बड़ी खुश खबरी भी मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चार राशियां जिनकी किस्मत बदलने वाली है और उनका भाग्योदय होना इस माह निश्चित है।
PunjabKesari
मेष राशि
इस राशि के जातकों की किस्मत नवंबर माह में चमकने वाली है। इस समय के दौरान आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा, आप जिस भी क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। आपको आपके माता-पिता एवं मित्रों एवं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, अगर आप बेरोजगार है तो आपको जल्द ही रोजगार मिलने वाला है।
PunjabKesari
सिंह राशि
आपकी राशि पर गणेश जी की विशेष कृपा बन रही है जिससे आपकी किस्मत के सितारे बुलंद होंगे। वहीं इस माह आपको कई बड़े लाभ हो सकते हैं। आपका समय आपके मुताबिक कार्य करते रहने वाला है, जो आपके लिए अच्छा साबित होगा। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा साबित हो सकता है। प्यार में सफलता मिल सकती है।
PunjabKesari
तुला राशि
आपको सफलता मिल सकती है आपको अचानक भारी धन लाभ होने की संभावना है, बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है आने वाला समय आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा परिवार में पत्नी का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा गणेश जी की कृपा से आपको सुखद परिणाम मिल सकते है।
PunjabKesari
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के महीने की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आप जो कार्य करेंगे उसमें आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। आपके कार्य में भाग्य का साथ भी मिलता रहेगा। आमदनी के नए स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में स्थिति संतोषजनक रहेगी। महीने के प्रारंभ में आप बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बनाएंगे।
आंखों की रोशनी कम होने का कारण आपका घर भी हो सकता है (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News