पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का केंद्र सरकार कटाक्ष, बढ़ती असहिष्णुता देश हित में नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 05:35 AM (IST)

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि पिछले कुछ वर्षों से समाज में असहिष्णुता बढ़ रही है और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हो रहा है जो देशहित में नहीं है। डॉ. सिंह ने 24वें ‘राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार’समारोह में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में कुछ बेचैन करना वाला चलन दिखाई दे रहा है। समाज में असहिष्णुता बढ़ रही है। समाज का ध्रुवीकरण हो रहा है। कुछ निश्चित गुटों के उकसाने पर हिंसक अपराधों की घटनाओं में इजाफा हो रहा है और भीड़ कानून अपने हाथ में ले रही है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चलन ठीक नहीं है और इससे केवल देश के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचेगा।

PunjabKesari

इस अवसर पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। डॉ. सिंह ने कहा कि संविधान में निहित उद्देश्यों शांति, राष्ट्रीय अखंडता और सामाजिक सछ्वाव को प्रोत्साहन देने की जरुरत है। असहिष्णुता और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के चलन को रोकने के लिए सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

PunjabKesari

पूर्व प्रधानमंत्री ने वर्ष 2016-17 के लिए राजीव गांधी राष्ट्रीय सछ्वावना पुरस्कार से नवाजे गये पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं गांधीवादी विचारक गोपाल कृष्ण गांधी की सराहना करते हुए कहा कि उनके वचन और कर्म में भारत की धर्मनरिपेक्षता, सहिष्णुता और विविधता के प्रति सम्मान की समृद्ध परंपरा झलकती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News