Kundli Tv- स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय से कैसा मिलेगा वरदान

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 08:51 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष- आज आपकी बोली सबका मन मोह लेगी जिसके कारण आज आप लोगों से अपनी बात मनवा सकेंगे। बिज़नेस में नई ऊंचाइयों को छुएंगे साथ ही नए लोगों से दोस्ती लंबे समय तक चलेगी। इस राशि के युवा, बच्चे, बड़ों सभी के साथ खुश रहेंगे, मानसिक तनाव से बाहर आएंगे। परिवार के साथ समय बिताएं।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 1

वृष- आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज पिता से कोई गिफ्ट मिलने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने भी जा सकते हैं। दोस्त की सलाह से काम में सफलता मिलेगी। अचानक कहीं से गुड न्यूज़ मिल सकती है जिससे मन उत्साह से भर जाएगा। पार्टनर की सलाह लिए बिना कोई बड़ा फैसला न लें।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 7

मिथुन- आज आमदनी में इजाफ़ा होगा रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें अपने काम के प्रति लगन रहेगी। जीवनसाथी, भाई-बहनों और युवा लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा साथ ही आज रुके हुए काम पूरे होंगे। विदेश जाने के योग हैं। 
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 7

कर्क- आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आप आज ऑफिस का काम छोड़कर बच्चों के साथ पिकनिक पर जाएंगे। नए लोगों से आपकी दोस्ती होगी। किसी शुभ चिंतक से आपको सावधान रहने की सलाह मिल सकती है। बिज़नेस पार्टनर से थोड़ा अलर्ट रहें। बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आपका सामाजिक और राजनीतिक दायरा बढ़ेगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 4

सिंह- आज जो योजना बनाई है उसमें सफलता मिलेगी। बिज़नेस में बढ़ोत्तरी होगी। आज पूरा दिन आप एनर्जेटिक रहेंगे लेकिन सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आपके बुद्धिमता की लोग प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में आपकी वजह से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल व्यतीत करेंगे, जीवनसाथी से कुछ गिफ्ट भी मिल सकता है। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 8

कन्या- आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेल-कूद और मौजमस्ती में अपना समय बिताएंगे। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। ये बिज़नेस ट्रिप आपके जीवन की सबसे अच्छी ट्रिप साबित हो सकती है। आपके बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 6

तुला- अपने काम को समय पर करें बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आज व्यापार में निवेश करें, अगर घर में किसी की हेल्थ खराब चल रही है तो आज उसकी सेहत में सुधार होगा। अपने व्यवहार में पॉजिटिविटी न रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। मांगलिक कार्यों में जमा पूंजी खर्च होने की संभावना है। 
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 4

वृश्चिक- आज धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगे। काम कराने में थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी आपकी हर काम में मदद करेगा। आज दिन आपका खुशनुमा बीतेगा। सभी बिगड़े काम जल्दी और आसानी से निपट जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नया प्रोजेक्ट शुरू करें। फ्यूचर में काम में सफलता मिलेगी। गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं तो समय बहुत शुभ है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 6

धनु- आज कठिन कामों में सोच कर ही हाथ डालें। आज अपनी सोच सकारात्मक रखें, सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का सोच रहे हैं तो रुक जाएं, किसी बड़े से पहले सलाह लें। 
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 6

मकर- आज आपके विदेश यात्रा के योग है। यदि आप विदेश से संबंधित कोई बिज़नेस शूरू करना चाहते हैं तो उस संबंध में आज बड़े फैसले लेने का दिन है। भाई-बहनों से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। आपका पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है। इस राशि की महिलाएं सोशल वर्क में आगे रहेंगी। सेहत अच्छी रहेगी। नए पार्टनर मिलने के आसार हैं।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

कुम्भ- आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। कोई भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है जिससे बिज़नेस और भी तरक्की की ओर बढ़ेगा। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। दोस्तों के साथ आऊटिंग पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 1

मीन- आज आप सामाजिक काम में हिस्सा लेंगे। बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी बात पर कोई नाराज़ हो सकता है इसलिए वाणी पर थोड़ा संयम रखें। दोस्तों से थोड़ा संभल कर बात करें, उनसे फ्रैंडली बिहेवियर दिखाएं। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1
स्कंद षष्ठी: क्या आप भी संतान के लिए तरस रहे हैं (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News