Kundli Tv- पाना चाहते हैं बृहस्पति देव की कृपा तो करें ये काम

punjabkesari.in Wednesday, Aug 01, 2018 - 12:43 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari

गुरुवार का दिन बृहस्पति देव यानि भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान का सच्चे मन से पूजन करने से धन की प्राप्ति होती है। बृहस्पति देव बुद्धि के कारक माने जाते हैं, हिन्दुओं की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले का वृक्ष पवित्र माना गया है। गुरुवार को इसका पूजन करने से अनेक लाभ मिलते हैं। सूर्य ग्रह के बाद सबसे विशाल ग्रह भी बृहस्पति ही है। इस दिन कई लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं। बृहस्पतिवार के दिन पूजा में पीले रंग की चीज़ों का बहुत महत्व माना गया है। माना गया है कि भगवान को पीले रंग से अधिक लगाव है। इसलिए दिन पीले फल-फूल, चने की दाल, पीला चंदन, पीली मिठाई, मुनक्का, पीले मक्के का आटा, चावल और हल्दी का दान करना चाहिए। जो लोग गुरुवार के दिन व्रत का पालन नहीं कर सकते उनके लिए कुछ नियम और मंत्र बताए गए हैं। जिसे अपनाने से बृहस्पति देव की कृपा को पाया जा सकता है। 

बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के ही वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है। इस दिन काला या लाल वस्त्र पहनने से सख्त मना किया जाता है।
PunjabKesari
यदि संभव हो तो इस दिन भगवान बृहस्पति के लिए व्रत रखें। पूर्ण विधि के अनुसार व्रत करें। एेसा करने से देव प्रसन्न अवश्य होंगे। अगर किसी कारणवश व्रत नहीं कर सकते तो विधि पूर्वक इनका पूजन और व्रत कथा पढ़नी या सुननी चाहिए। 

गुरुवार के दिन प्रातः काल के समय उठकर स्नान आदि करके भगवान बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। किसी मंदिर में जाकर इनकी पूजा केले के वृक्ष के रुप में भी की जा सकती है। 
PunjabKesari
भगवान की प्रतिमा के समक्ष सरसों के तेल का दीया जलाएं। इस दिन पीले फूल, पीले अनाज, पीली वस्तुओं को ही अर्पित करें। पूजा के लिए उनके नीचे दिए गए बीज मंत्रों का जाप करें।

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।

ॐ गुं गुरवे नम:।
PunjabKesari
किसी भी एक गुरु मंत्र का गुरुवार के दिन 108 माला जाप करने से लाभ मिलता है।  

यदि संभव हो तो पूजा के अंत में दूध में केसर मिलाकर भगवान बृहस्पति का जलाभिषेक करें। इससे देव अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

बृहस्पतिवार के दिन पूजा एवं व्रत करने से व्यक्ति धन का सुख पाता है।

अगर आपका भी नाम इन 4 अक्षरों से शुरू होता है, तो जान लीजिए ये राज़ (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News