Kundli Tv- नीली छतरी के नीचे चढ़ाएं 5 लड्डू, फिर देखें कमाल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 03:49 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO) 
PunjabKesari
भारत में एेसे बहुत ने मंदिर विख्यात हैं जो भगवान शिव को समर्पित है। आज एक एसे मंदिर के बारे में बात करेंगे जिसकी स्थापना पांडवों के ज्येष्ठ भाई युधिष्ठिर द्वारा की कई थी। युमना बाजार क्षेत्र, सलीमघढ किले, रिंग रोड़, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली में स्थित इस मंदिर का नाम नीला छतरी है।
PunjabKesari

माना जाता है कि यहीं पर युधिष्ठिर ने अश्वमेध यज्ञ आयोजन किया था। इस मंदिर के इतिहास बारे में कोई विशेष उल्लेख नहीं है फिर भी इस मंदिर को पांडवा कालीन मंदिर कहा जाता है। इसका परिसर नीले रंग की टाईलों से बना है इसलिए इसका नाम भी नीली छतरी पड़ गया है। सावन के महीने में यहीं पर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती हैं। 
PunjabKesari

नीली छतरी एक गुम्बद है जो कि नीले रंग के पत्थर से बना हुआ है। लोगों के अनुसार किसी समय में ये नीलम पत्थर से बना मंदिर था। रात के समय जब चन्द्रमा की रोशनी मंदिर पर पड़ती हैं तो नीली छतरी की सुंदरता को और बढ़ा देती है। मंदिर के  गुम्बद के नीचे ही भगवान शिव की पूजा की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान को लडडू का प्रसाद चढ़ाने से मन की हर कामना पूरी होती हैं। सावन के पूरे महीने में यहां भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। दूर-दूर से लोग भोलेनाथ के दर्शनों के लिए आते हैं। पूरा मंदिर परिसर ही बहुत अच्छे से सजाया जाता है। भक्तों द्वारा भोले के जयकारें मन को प्रसन्न कर देते हैं। 
PunjabKesari

मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए सबसे अच्छा समय शिवरात्रि के त्यौहार के दौरान होता है जब यह शानदार ढंग से सजाया जाता है और भक्ति गतिविधियों से भरा होता है। इसका मुख्य द्वार पुरानी दिल्ली से गांधी नगर की ओर जाने वाली सड़क पर है। 

श्रावण के Sunday कैसे होगा भगवान शंकर के दो नेत्रों का मिलन (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News