World yoga day:  5.45 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा दुनिया का योग बाजार, अेकले US में  69 हजार करोड़ का कारोबार

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 03:16 PM (IST)

वॉशिंगटनः  हैल्थ और फिटनेस  को लेकर पूरी दुनिया में चमत्कारिक रूप से जागृति आई है। इस बीच योग क्रांति ने लोगों  का सेहत को लेकर नजरिया भी बदल दिया है। वर्तमान में हर व्यक्ति अपनी सेहत के प्रति सजग होता जा रहा जिस कारण योग का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के प्रयास से 21 जून 2015 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जिसके बाद इसका प्रचार-प्रसार दुनिया भर में बढ़ा है।
PunjabKesari
योग का प्रचार-प्रसार बढ़ने से इससे जुड़ा बाजार भी बढ़ रहा है। दुनिया भर में योग का बाजार करीब 5.45 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जिसमें से अकेले अमरीका में ही 69 हजार करोड़ रुपए का योग से जुड़ी किताबों और एसेसरी का कारोबार हो रहा है। भारत में एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक योग से जुड़ा कारोबार 12 हजार करोड़ रुपए के पार हो गया है। देश के कॉरपोरेट सैक्टर में कार्यरत और फिटनेस के प्रति सचेत करीब 35 प्रतिशत युवा अन्य तरीके के बजाए योग को तरजीह देता है। एसोचैम सोशल डिवैलपैंमेंट फाउंडेशन द्वारा एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि ये युवा जिम, शारीरिक प्रशिक्षण, मुक्केबाजी, पिलेट्स, जुम्बा, डांस या अन्य तरह की किसी फिटनेस प्रक्रिया में जाने की बजाय योग क्लास में जाना पसंद करते हैं।
PunjabKesari
आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  योग से जुड़े आंकड़े 
दुनिया भर में योगा इंडस्ट्री का मू्ल्य 8000 करोड़ डॉलर (5.45 लाख करोड़ रुपए) है। अकेले अमेरिका में ही यह इंडस्ट्री 3000 करोड़ डॉलर की है।  170 से ज्यादा राष्ट्र 21 जून को हर साल इंटरनेशनल योगा डे मनाते हैं।  2.04 करोड़ अमरीकी योगाभ्यास करते हैं, साल 2008 में यह संख्या 1.58 करोड़ थी। 

 साल 2015 और 2016 में भारत ने इंटरनेशनल योगा डे मनाने के लिए 34.50 करोड़ रुपए खर्च किए थे। भारत में अभी 2 लाख योग इंस्ट्रक्टर हैं और 5 लाख योग इंस्ट्रक्टर्स की आवश्यकता है।  3 हजार भारतीय योग टीचर्स चीन में  सेवाएं दे रहे हैं। भारतीय योग के  5 से 25 हजार रुपए तक की राशि  हर महीने खर्च करते हैं। बाबा रामदेव के योगा कैम्प में 1,000 से 2,000 रुपए फीस चार्ज की जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News