नाखूनों का बदलता रंग देता है भविष्य के संकेत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 05, 2018 - 01:02 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

वैदिक ज्योतिष के बाद यदि कोई भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर सकता है तो वह है सामुद्रिक शास्त्र। इसके माध्यम से आने वाले समय में क्या होगा ये पहले से ही जाना जा सकता है। इस लेख में हम बात करेंगे नाखूनों से जुड़े हर पहलू की, जिससे स्वभाव, चरित्र और अंदर की हर बात के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। हर व्यक्ति के नाखूनों का आकार और रंग अलग-अलग होता है। 

PunjabKesari

नाखूनों पर सफ़ेद रंग के निशान मांगलिक संदेश देते हैं। सफ़ेद रंग का अर्धचंद्र सा आकार शुभता का सूचक है। 

अंगूठे के पास की अंगुली पर जब सफ़ेद निशान आने लगे तो लाइफ में किसी खास का प्रवेश होता है। सक्सेस के भी योग बनते हैं। 

PunjabKesari

मिडल फिंगर पर जब सफेद निशान आएं तो समझ जाएं कोई गुप्त रूप से आपके साथ दुश्मनी पाल रहा है। 

अनामिका अंगुली पर सफेद निशान गुड लक लाते हैं। 

सबसे छोटी अंगुली पर सफ़ेद निशान बताते हैं जल्दी ही आप पर्यटन की मौज-मस्ती का आनंद लेने वाले हैं।

PunjabKesari

अंगूठे पर सफेद निशान मनचाही वस्तु मिलने की तरफ इशारा करते हैं।

मान्यता के अनुसार, जिनके नाखूनों पर सफेद निशान होते हैं, वह भाग्यशाली होते हैं। उन्हें कम मेहनत करने पर भी अधिक फल मिलता है। यह भी माना जाता है की उंगुली के नाखूनों पर जितने अधिक निशान होंगे, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्यक्ति कितनी बार झूठ बोलता है। वहीं अगर काले निशान ऊभरने लगें तो समझ जाएं लाइफ में कुछ बुरा होने वाला है।

PunjabKesari

क्या आपने कभी इस पेड़ को देखा है (देखें Video)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News