राशिफल: राहू पर मंगल का साया, मंगलवार गुड न्यूज लेकर आया

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 08:13 AM (IST)

मेष राशि:- मेष राशि वालों आज का दिन आप के लिये लाभदायक है। बिजनेस में भी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आय में वृद्धि होगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लायेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। आज कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

 

वृष राशि:- वृष राशि वालों आज आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। आपके कार्यों से बॉस भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से सहयोग मिलेगा। लव मेट के साथ शाम बड़ी सुहानी बीतेगी।

 

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों खान-पान में आज विशेष ध्यान दें। गलत काम विपत्ति में डाल सकते हैं, इसलिये संभव हो तो उससे दूर रहें। लेखन या साहित्य में आज आपकी विशेष रुची रहेगी। आज सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न पड़े।


कर्क राशि:- कर्क राशि वालों किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं और भावनाओं में बह सकते हैं। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें और क्रोध पर संयम रखें। 


सिंह राशि:- सिंह राशि वालों के लिए आज धन प्राप्ति का प्रबल योग है। आज ऊपरी आमदनी में इजाफ़ा होने की संभावना है। जिससे चल रहा आर्थिक कष्ट दूर हो जायेगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन खुश रहेगा। 


कन्या राशि:- कन्या राशि वालों के लिए सोना-चांदी की खरीददारी रोमांचक रहेगी। कला के प्रति आज आप की रुची विशेष रहेगी। बिजनेस फ्लोरिश करेगा, जिससे पार्टनरशिप में मजबूती आएगी। निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। लव मेट से उपहार मिलेगा।


तुला राशि:- तुला राशि वालों के लिये आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें। इस राशि के डॉक्टर्स को विशेष फायदा होगा, किसी बड़ी सर्जरी में सफलता मिलेगी। 

 

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वाले टीचर्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। घरेलू समस्याओं से निजात मिलेगी। भाई- बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। आज हेल्थ में गिरावट देखने को मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखें। सामाजिक क्षेत्र में यश की प्राप्ति होगी। 
   


धनु राशि:- धनु राशि वालों  आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई- लिखने में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। दोपहर बाद चिंताओं के निवारण वाले उपाय मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। पूंजी-निवेश हेतु शेयर-बाजार आप के लिये अनुकूल है।


मकर राशि:- मकर राशि वालों आज आपका हर काम बिना किसी विघ्न-बाधा के पूरा होगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम पूर्ण वातावरण बना रहेगा। अॉफिस में आपका प्रभाव बना रहेगा। आज आपमें निर्णय शक्ति का कुछ अभाव रहेगा। किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। 


कुम्भ राशि:- कुम्भ राशि वालों आज मन में पूजा-पाठ में लगा रहेगा। किसी धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। परिणाम स्वरूप आपको भविष्य में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। आज माता-पिता से आशीर्वाद लेकर किसी भी नए काम की शुरूआत करें। 


मीन राशि:- मीन राशि वालों को आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। बिजनेस में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। दूरगामी यात्रा का योग बन रहा है।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Aacharya Kamal Nandlal

Recommended News

Related News