ब्वॉयफ्रेंड के सामने गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ कर मनचलों ने बनाया VIDEO

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 02:35 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सूनसान जगह पर बदमाशों ने ना सिर्फ लड़की के साथ छेड़खानी की, बल्कि इसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें बदनाम करने के लिए इलाके में वीडियो को वायरल कर दिया। नाबालिग लड़का-लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में दाेनाें काे एक सुनसान जगह पर देखकर मनचलों ने दबोच लिया। वीडियो जब पुलिस के हाथ लगा, तो जांच शुरु की गई। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस नाबालिग जोड़े को ढूंढ निकालना था।

पुलिस ने लड़की और लड़के से पूछताछ के बाद तीन बदमाशों को धर दबोचा। इनके पास देशी कट्टे, कारतूस, चाकू और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि दोनों से रुपए छीनने के बाद वो उन्हें छोड़कर चले गए थे। आरोपियो ने पूछताछ मे यह भी बताया कि वो कैसर पहाड़ी में घात लगाकर अकेले गुरजने वाले लोगों को निशाना बनाते रहे हैं। इनके निशाने पर प्रेमी जोड़े होते थे। पुलिस के मुताबिक, ये बदमाश प्रेमी जाेड़ाें का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों का रिमांड में लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News