उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड समारोह 2022 का आयोजन, पंजाब केसरी ग्रुप के संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा जी ने की शिरकत

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 02:39 PM (IST)

नई दिल्ली: उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट द्वारा दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हाल में 22वें उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड समारोह 2022 का आयोजन किया गया। इस अवार्ड समारोह में विकास, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को विभिन्न श्रेणी के पुरस्कारों से नवाजा गया। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में 'पंजाब केसरी' समूह के चेयरमैन और प्रधान संपादक पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा जी ने शिरकत की।

 

पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा जी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को उन्नत भारत सेवा श्री अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर श्री विजय कुमार चोपड़ा जी ने कहा कि उन्नत संगठन सामाजिक कार्य में अहम योगदान दे रहा है।

 

संगठन ने समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है। श्री विजय कुमार चोपड़ा जी ने कहा कि समाज में हर वर्ग को सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए। वहीं इस मौके पर मुनि विवेक मुनि जी महाराज, गोस्वामी सुशील कुमार जी महाराज भी मौजूद रहे।  इस अवार्ड समारोह में उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट का साथ माता मंतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट और आचार्य सुशील मुनि मिशन संस्थाओं ने भी दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News