नई शिक्षा नीति के खिलाफ प्रदर्शन करेगी जेएनयूएसयू

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 11:53 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): भारत सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा में बदलाव के नजरिए से तैयार किए गए नई शिक्षा नीति के मसौदे को अभी-सभी राज्यों में सुझाव हेतु भेजा गया है। जिस पर कई राज्य उनकी भाषा में नीति का मसौदा नहीं होने पर विरोध व्यक्त कर चुके हैं। 

इसी कड़ी में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संगठन (जेएनएसयू) ने शिक्षा नीति के मसौदे में खामियां होने को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ 26 जुलाई को एमएचआरडी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। 

जेएनएसयू का कहना है कि शिक्षा नीति की डिजाइन खतरनाक है यह सरकारी शिक्षा संस्थानों को बंद करने की योजना है। इसमें सामाजिक न्याय नीतियों के खिलाफ जाकर फैसले लिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News