Corona virus का संदेह होने पर 85 लोग दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, इलाके में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2020 - 05:58 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है। वहीं दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में 85 लोगों को कोरोना वायरस का संदेह होने पर भर्ती कराया गया है। इस खबर के बाद पूरे इलाके मेंं हड़कंप मच गया।

अस्पताल सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इन्हें रविवार की रात दाखिल कराया गया है। सूत्रों के अनुसार अस्पताल में कोरोना वायरस संदिग्ध कुल 106 लोग भर्ती हैं।  इस बीच राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी छह डाक्टर और चार नर्स भी एक कोरोना संक्रमित के इलाज से जुड़े होने पर क्वारंटीन में चले गए हैं।

संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1196
केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की तमाम कोशिशों और तैयारियों के बावजूद भारत में  वैश्विक महामारी कोरोना लगातार पैर पसार पसार रही है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1100 के भी पार चली गई है। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक रविवार शाम तक देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1196 तक पहुंच चुका है। इसमें 102 लोग ठीक हो चुके हैं और उनको छुट्टी दे दी गई है।वहीं इस महामारी से 27 लोगों की जान चली गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News