यौनशोषण की शिकार इस लड़की ने ऐसे लिया आरोपी से बदला

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2015 - 02:41 PM (IST)

रांची: यौनशोषण की शिकार हुई इस लड़की ने बदला लेने के लिए आरोपी से ही शादी कर ली। दरअसल शारीरिक शोषण के मामले में जेल में बंद युवक की आज उसी लड़की के साथ शादी हुई, जिसने उस पर केस किया था। कोर्ट के आदेश के बाद जेल में ही शादी की रस्म अदायगी की गई और फिर लड़की अपने ससुराल चली गई।

युवक अभी जेल में ही है। इस दौरान लड़की बाराती बने अपने परिजनों के साथ जेल पहुंची थी। जेल में बंद कैदी समीर अंसारी चास के रांची मोहल्ला निवासी है। पास के ही दूसरे मोहल्ले में रहने वाली लड़की के साथ उसका अफेयर था।

इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव डाला तो समीर पीछे हट गया। लड़की ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और समीर जेल पहुंच गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर समीर और लड़की की शुक्रवार को शादी करवाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News