पूर्व मंत्री वीके सिंह को लेकर बनाया अपमानजनक वीडियो, जेल पहुंचा Youtuber

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 01:08 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में यूट्यूब आधारित समाचार पोर्टल के मालिक को यहां गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद के पूर्व लोकसभा सदस्य सिंह द्वारा रविवार शाम शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद कविनगर थाने के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया। 

अधिकारी ने बताया कि मामले में समाचार पोर्टल के प्रधान संपादक रण सिंह और शहर के लोहा व्यापारी आनंद प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर सिंह के बारे में झूठा दावा किया था। 

यूट्यूब चैनल ने कथित तौर पर अपुष्ट दावे किए थे। उसने कहा था कि सिंह अपने आवास का किराया देने में विफल रहे। अपनी शिकायत में सिंह ने पोस्ट को ‘निराधार' बताया तथा कहा कि इसमें तथ्यों का अभाव है। पुलिस उपायुक्त (नगर) राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News