तमिलनाडु: हिरासत में लिए गए योगेंद्र यादव, पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप(Video)

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 08:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव को आज तमिलनाडु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  वह स्थानीय किसानों के साथ मिलकर सलेम और चेन्नई के बीच आठ लेन के एक्सप्रेसवे का विरोध कर रहे थे  जिस दौरान उन्हे और कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया। 


योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें किसानों से मिलने नहीं दिया गया। विरोध करने के दौरान पुलिस ने उनके फोन छीने और बदसलूकी कर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने इससे जुड़ी एक वीडियो भी शेयर की है। 


स्वराज इंडिया पार्टी के नेता ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि उनकी मौजूदगी मे यहां पर कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है। जब वह किसानों से मिलने उनके घर जा रहे हैं तो पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि गांधी का सविनय अविज्ञा ही अब एक मात्र रास्ता है।


बता दें कि दस हजार करोड़ की लागत में बनने जा रहे इस लेन का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर आबादी किसानों की है, जिन्हें अपनी जमीन खोने का डर है। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव किसानों के हक की आवाज उठाने के लिए तमिलनाडु पहुंचे। कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रशासन से विरोध प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं ली जिस कारण उन्हे हिरासत में लिया गया। 
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News