येचुरी ने जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हटाने की मांग की

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 09:05 PM (IST)

नयी दिल्ली: माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आग्रह किया वह भारतीय संविधान के खिलाफ कथित तौर पर बोलने के लिए जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल को हटाएं।

 

येचुरी ने कोविंद को लिखे पत्र में दावा किया कि गत पांच दिसंबर को जम्मू में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध एक कार्यक्रम में मित्थल ने संविधान के खिलाफ बात की थी।

PunjabKesari

 

उन्होंने कहा, "च्च्मीडिया में व्यापक रूप से खबरें आईं कि मित्थल ने अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से आयोजित संगोष्ठि को संबोधित किया और कहा कि संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्दों को जोडऩे से भारत की आध्यात्मिक छवि संकीर्ण हुई है।"

 

माकपा महासचिव ने कहा कि मित्थल का आचरण मुख्य न्यायाधीश जैसे अहम संवैधानिक पद की गरिमा के अनुकूल नहीं था।

येचुरी ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि मित्थल को हटाया जाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News