यमुना बाढ़: गर्भवती महिला को 2 बच्चों के साथ पेड़ पर गुजारनी पड़ी पूरी रात

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 12:14 PM (IST)

नई दिल्ली: खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना के पानी से खुद को बचाने के लिए एक गर्भवती महिला और उसके परिवार को मंगलवार पूरी रात एक पेड़ पर बितानी पड़ी। दरअसल नई दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में उसकी झोंपड़ी पानी में डूब गई थी। जब बाढ़ का पानी उसके घर में घुसने लगा तो डर के मारे नूरजहां अपने दो बच्चों को बचाने के लिए लकड़ी के ढेर के सहारे पेड़ पर चढ़ गई।

PunjabKesari

जब उसका पति जहांगीर (रिक्शा चालक) देर रात घर वापस आया, तो उसे भी पेड़ पर ही शरण लेनी पड़ी। परिवार ने पूरी रात पेड़ पर बिताई और बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस को फोन किया। उन्हें दोपहर 12 बजे बचाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News