कोरोना संकट में सराहनीय कार्य कर रही धमोर की महिला सरपंच शिल्पा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 07:49 PM (IST)

साम्बा : कोविड-19 संकट के दौरान विजयपुर ब्लॉक की धमोर पंचायत की महिला सरपंच एवं भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला महासचिव शिल्पा दुबे सराहनीय कार्य कर रही हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के जम्मू कार्यालय में उनके पी.आर.ओ. संजीव शर्मा ने आज धमोर पंचायत का दौरा किया व सरपंच द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सरपंच शिल्पा दुबे को उनकी पंचायत में गरीबों में बांटने के लिए सेनिटाइजर व साबुन भेंट किए। इसके साथ ही मोदी-2 का एक वर्ष पूरा होने पर समाज में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर सरपंच शिल्पा दुबे ने भाजपा पर आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी निष्ठा पूर्व निभाने का संकल्प लिया व पार्टी के लिए हर समय काम करने का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान संजीव शर्मा ने पार्टी को ज़मीनी सतह पर मजबूत बनाने व लोगों का विश्वास जीतने पर बल दिया। इस अवसर पर साम्बा जिला महासचिव रणधीर शर्मा, विजयपुर मण्डल प्रधान अजय शर्मा, पंच अनु गुप्ता व समाज सेवक चन्द्र शेखर शर्मा भी मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News